संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करें कामः डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अंकुश राणा

संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करें कामः डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान

असंध, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की हरियाणा इकाई की बैठक नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश राणा के संयोजन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद राणा, महामंत्री मास्टर पवन, समन्वयक सतपाल राणा और उपाध्यक्ष रिंकू राणा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भगवत गीता के 18वें अध्याय के श्लोक का उल्लेख करते हुए क्षत्रिय के स्वाभाविक कर्तव्यों की चर्चा की और सदस्यों से उनके अनुरूप व्यक्तित्व निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि महासभा समाजहित की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। महिपाल सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को जरूरी बताया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। अंकुश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवकुमार राणा और अजय चौहान को स्टेट कोऑर्डिनेटर तथा संदीप पुंडीर को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सभी को शुभकामनाएं दी।