किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान का स्वागत किया

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान का स्वागत किया

बाढ़डा, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की किसान कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक राजू मान का बाढ़डा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी वर्गों को सिवा प्रताड़ना के कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी का अधिकार देने, कर्ज माफी के लिए आयोग बनाने और कृषि उपकरणों को जीएसटी मुक्त करने की गारंटी दी है। उन्होंने 30 लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ हर गरीब परिवार से एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख महीने की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की है। राहुल गांधी ने आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स और हेल्पर्स को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान दोगुना करने का वादा किया है।

राजू मान ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हरियाणा में छह हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन की घोषणा की है। इस दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र मकड़ानी, पूर्व सरपंच मेवा सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच महाबीर, मुकेश जेवली, पृथ्वी नंबरदार, ओमप्रकाश मान, पंकज शर्मा, शिम्भु शर्मा, जितेंद्र श्योराण, देवेंद्र श्योराण, कश्मीर, कपूर सिंह, रामकुमार, बिजेंद्र बलोदा, दयानंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।