श्री गीता मंदिर विकास नगर  में 1100 जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर श्री महावीर सेवक संघ के सहयोग से बांटे गए

श्री गीता मंदिर विकास नगर  में 1100 जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर श्री महावीर सेवक संघ के सहयोग से बांटे गए

लुधियाना, 26 दिसंबर, 2021: श्री गीता मंदिर विकास नगर  में आज 1100 जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर श्री महावीर सेवक संघ के सहयोग से बांटे गए। बाला जी आश्रम के करीब 300 बच्चों के लिए भी स्वेटर भेजे गए। सबसे प्रथम बाला जी चौकी का आयोजन कर्मयोगी संत कुलवंत भल्ला जी की अध्यक्षता में किया गया। बाद में  सुंदर भजन गाकर बाला जी के चरणों में हाजरी लगाई गई। 
स्वेटर वितरण समारोह में मनीषा कपूर, पार्षद बलजिंदर सिंह संधू, दिलराज सिंह, बनु बहल, इंदरजीत सिंह, धरमिंदर शर्मा पुलिस चौकी इंचार्ज व अन्य शामिल हुए। 
प्रदीप ढल्ल महासचिव ने जानकारी दी कि श्री गीता मंदिर सभा, विकास नगर का उद्देश्य नर सेवा, नारायण सेवा है। यह सभा हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए यत्नशील रहती है। केवल कृष्ण थमन प्रधान ने बताया कि यह सेवा पिछले 40 वर्ष से निरंतर चल रही है। 
संस्था की तरफ से प्रेम ठुकराल, नरेश थमन,सुनील सहगल के इलावा श्री गीता मंदिर कमेटी के प्रधान राम कृष्ण सलूजा, प्रदीप ढल्ल,पवन कांत वोहरा, सुखवर्धन जेटली,संजय कोहली, पवन अग्गरवाल, अरविंद अग्गरवाल आदि उपस्थित थे।