21 दिवसीय यज्ञ-योग प्रचार अभियान शुरू, घर-घर यज्ञ कराने का मिलेगा प्रशिक्षण

21 दिवसीय यज्ञ-योग प्रचार अभियान शुरू, घर-घर यज्ञ कराने का मिलेगा प्रशिक्षण

रोहतक, गिरीश सैनी। सुन्दरपुर स्थित दर्शन योग महाविद्यालय में रविवार को स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक के मार्गदर्शन में 21 दिवसीय यज्ञ-योग प्रचार अभियान का शुभारम्भ हुआ। 

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को कर्तव्य और कर्म के प्रति प्रेरित किया। दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने काव्यात्मक शैली में संवाद के माध्यम से विचार रखे। आचार्य स्वामी शान्तानन्द सरस्वती ने अतिथियों का स्वागत किया। 

अभियान के तहत शिविरार्थियों को घर-घर जाकर यज्ञ कराने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें वैदिक धर्म, दर्शन, उपनिषद और संस्कृत का ज्ञान भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न गुरुकुलों के ब्रह्मचारी और योग प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।