कुलपति डॉ. अग्रवाल ने किया नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन
रोहतक, गिरीश सैनी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-हनुमान सेवा समिति की ओर से मेडिकल कैंपस स्थित शिव-हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिव परिवार की नव स्थापित प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और नव स्थापित शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर कैंपस वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर से 13 जे लेन तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
समिति के महासचिव जयभगवान शर्मा और नॉन-टीचिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान संजय सिंहमार ने सड़क निर्माण के लिए कुलपति का आभार जताते हुए कहा कि कैंपस वासियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। सड़क बनने से कैंपस वासियों का आवागमन सुगम होगा।
इस दौरान समिति के प्रधान सुंदर लाल सचदेवा, कोषाध्यक्ष राजीव सैनी, सुरेंद्र अहलावत,संजीव भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

