वीसी प्रो. मिलाप पूनियाँ ने किया भविष्य की चिकित्सा तकनीकों पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चरण सिंह द्वारा संपादित पुस्तक- एक्सोसम बेस्ड बायोवेक्टर्स फॉर थेराप्यूटिक्स एंड डायग्नोस्टिक एप्लीकेशन्स का कुलपति कार्यालय में लोकार्पण किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. गोविंद सिंह, प्रो. महेश कुमार, प्रो. राकेश मरवाह और प्रो. अनुराग खटकड़ मौजूद रहे।
इस पुस्तक में एक्सोसोम आधारित बायोवेक्टर की चिकित्सीय एवं रोग निदान में बढ़ती भूमिका, लक्षित दवा वितरण, पुनर्योजी चिकित्सा और प्रिसिजन मेडिसिन जैसे विषयों पर नवीन शोधों को समाहित किया गया है।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने डॉ. चरण सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शोध आधारित प्रकाशन विवि की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत करने के साथ शोध संस्कृति को नई ऊर्जा देते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक ने कहा कि उभरते फार्मास्युटिकल क्षेत्रों में इस प्रकार की पुस्तकें विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। डॉ. चरण सिंह ने कुलपति और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक उभरते वैज्ञानिक अनुसंधानों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच सेतु का कार्य करेगी तथा भविष्य में नवीन चिकित्सीय एवं निदान तकनीकों पर शोध को प्रेरित करेगी।

Girish Saini 

