सीएम नायब सैनी सहित विभिन्न राजनेताओं व सामाजिक हस्तियों ने दिवंगत राजवती को श्रद्धांजलि दी

सीएम नायब सैनी सहित विभिन्न राजनेताओं व सामाजिक हस्तियों ने दिवंगत राजवती को श्रद्धांजलि दी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी दिवंगत राजवती को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, योग गुरू बाबा रामदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा, विधायक सावित्री जिंदल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर। चित्रः गिरीश सैनी।

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सबसे बड़े भाई इन्दर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी स्व. राजवती के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी गणमान्य हस्तियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत राजवती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले डीपार्क स्थित आवास पर पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन कर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

दिवंगत राजवती को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, योग गुरु बाबा रामदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बिरेन्द्र सिंह, अभय सिंह चौटाला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्याण, सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद नवीन जिंदल, विधायक सावित्री जिंदल, कैप्टन अजय यादव, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व सांसद व विधायक बाबा बालकनाथ, किसान नेता राकेश टिकैत, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री अरविन्द शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, पूर्व सांसद बिजेन्दर सिंह, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डीपी वत्स, पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, विधायक कृष्णा गहलोत, विधायक निखिल मदान, विधायक राजेश जून, विधायक देवेन्द्र कादयान, विधायक पवन खरखौदा, विधायक उम्मेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान, विधायक योगेन्द्र सिंह राणा, विधायक भारत भूषण बतरा, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, मेयर सोनीपत राजीव जैन सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।