रोहतक में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

रोहतक में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

रोहतक, गिरीश सैनी। विद्या भारती से संबंधित करीब 26 हजार विद्यालयों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम के तहत शिक्षा भारती विद्यालय, रामनगर और मानसरोवर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा, प्राचार्या ममता भोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन व उत्साह के साथ सामूहिक गायन किया। प्राचार्या ममता भोला ने कहा कि ऐसे आयोजन भारत को परम वैभव की ओर ले जाने वाली नई पीढ़ी तैयार करेंगे।