हरियाणा के नव निर्माण में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अहम योगदान- ओएसडी फौगाट

केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ आयोजित। 

हरियाणा के नव निर्माण में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अहम योगदान- ओएसडी फौगाट

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय गौशाला परिसर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट ने हवन यज्ञ कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौ-सेवकों एवं आमजन ने केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। 

ओएसडी फौगाट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लगभग एक दशक के शासन के दौरान नव हरियाणा का निर्माण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान पूर्वक हवन संपन्न कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश एवं देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। हवन-यज्ञ के उपरांत गौशाला में गौ-सेवा करते हुए पशुओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण भी किया गया।