मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत रोहतक जिले के 25 बुजुर्ग नांदेड़ साहिब के लिए रवानाः डीआईपीआरओ संजीव सैनी

सोनीपत रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन में हुए सवार।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत रोहतक जिले के 25 बुजुर्ग नांदेड़ साहिब के लिए रवानाः डीआईपीआरओ संजीव सैनी

रोहतक, गिरीश सैनी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को तख्त सचखंड श्री हुजुर साहिब, नांदेड के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। रोहतक जिला के 25 तीर्थ यात्री सोनीपत रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन में सवार हुए।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि सोनीपत रेलवे स्टेशन से गोहाना के उपमंडलाधीश अंकित कुमार ने इस ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने रोहतक समेत सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। सरकार ने इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के दर्शन का अमूल्य अवसर प्रदान किया है। विशेष ट्रेन में सवार होने के दौरान तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई दी। उन्होंने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।