राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री क्विज में यूएचएसआर के छात्रों ने जीता दूसरा स्थान, कुलपति ने दी बधाई

राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री क्विज में यूएचएसआर के छात्रों ने जीता दूसरा स्थान, कुलपति ने दी बधाई

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि, रोहतक के एमबीबीएस बैच-2025 के छात्रों राधिका महाराणा और प्रिंस ने मुंबई में आयोजित ऑल इंडिया अंडर ग्रेजुएट बायोकेमिस्ट्री क्विज -एनर्जेटिक्स में द्वितीय स्थान हासिल कर संस्थान और हरियाणा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के 70 से अधिक मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल करना पीजीआईएमएस, रोहतक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, मेहनत और प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की।

कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विवि प्रशासन छात्रों को शोध और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित करेगा।

डॉ. किरण दहिया ने बताया कि ऑनलाइन स्क्रीनिंग के बाद सात टीमों ने मुंबई में हुए फाइनल में जगह बनाई। पीजीआईएमएस, रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा पुरस्कार जीता। सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज, पुणे प्रथम और बड़ौदा मेडिकल कॉलेज तृतीय रहा। विभागाध्यक्षा डॉ. सिम्मी खरब के नेतृत्व में छात्रों ने प्रतियोगिता की गहन तैयारी की। डॉ. आशुमा सचदेवा, डॉ. दीपिका दलाल समेत विभाग के फैकल्टी सदस्यों ने भी विजेता छात्रों को बधाई दी।