अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए योगेश्वर दत्त रेसलिंग अकादमी के दो पहलवान चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्लोवाकिया में 16 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (फ्री स्टाइल) में भाग लेने के लिए योगेश्वर दत्त रेसलिंग अकादमी के दो पहलवानों रुपेश और रोहित का चयन भारतीय टीम में हुआ है। रुपेश का चयन 57 किलोग्राम भार वर्ग तथा रोहित का चयन 65 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।
भारतीय टीम के चयन के लिए लखनऊ में आयोजित ट्रायल में दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया। उनकी इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी में पहुंचने पर पहलवान योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच रामफल मान, डॉ संजीत मलिक, नरेंद्र सहित अन्य ने दोनों पहलवानों का स्वागत किया। प्रशिक्षकों ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
Girish Saini 

