विद्यार्थियों से परीक्षा का तनाव दूर करने के गुर साझे किए, सकारात्मक सोच पर जोर
रोहतक, गिरीश सैनी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ, पीजीआईएमएस, रोहतक की विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया।
डॉ. जोगिंदर सिंह कैरो, डॉ. गौतम, डॉ. अंकित यादव, डॉ. साहिल शर्मा और चेल्सी सहित विशेषज्ञों ने परीक्षा के दबाव, असफलता के भय और शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि असफलता सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है। विद्यार्थियों को अपनी भावनाएं साझा करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेषज्ञों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में शिक्षकों और अभिभावकों की संवेदनशील भूमिका पर भी जोर दिया। निदेशक संजय सहरावत और प्राचार्या शालिनी ने टीम का आभार जताया।

Girish Saini

