जरूरतमंदों के लिए तीन एंबुलेंस भेंट की
रोहतक, गिरीश सैनी। समाजसेवी रवि गुगनानी एवं राजेश जैन के सहयोग से जनसेवा के लिए तीन एंबुलेंस भेंट की गई। इस दौरान समाजसेवी राजेंद्र बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और स्वामी परमानंद भी मौजूद रहे।
राजेश जैन ने कहा कि एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय लोगों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाना ही समाजसेवा का मूल उद्देश्य है।
तीन में से एक एंबुलेंस जन सेवा संस्थान, दूसरी सांपला के कालिदास मंदिर और तीसरी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में विजय तायल, विकास बंसल, डॉ. एस.एल. वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Girish Saini

