नुक्कड़ नाटक में गूंजी नवभारत की विकास गाथा

नुक्कड़ नाटक में गूंजी नवभारत की विकास गाथा

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गांव जसिया में जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नमो सेवा अनकही कहानी श्रृंखला के तहत कलाकारों ने अभिनय और संवाद के माध्यम से नवभारत की विकास यात्रा, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया। बतौर मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि नुक्कड़ नाटक सामाजिक विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। ग्रामीणों ने प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, महामंत्री नितिन जैन, सरपंच ओम प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।