चारधाम की तर्ज पर सजेगा रामलीला का भव्य मंच

रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन,  पंडाल में बैठ सकेंगे 10 हजार दर्शक।

चारधाम की तर्ज पर सजेगा रामलीला का भव्य मंच

रोहतक, गिरीश सैनी। पुरानी आईटीआई मैदान में रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले का भूमि पूजन साधु-संतों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पूर्णाहुति की। इसके बाद ध्वजारोहण और प्रसाद वितरण हुआ।

महामंडलेश्वर कपिल पुरी, महामंडलेश्वर परमानंद, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महामंडलेश्वर विश्वरानंद और महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती सहित अन्य संतों के सानिध्य में हुए भूमि पूजन में बतौर मुख्य अतिथि राजेश जैन के अलावा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी सुरेश बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलीला मंचन के दौरान 10 से 21 अक्टूबर तक राजतिलक तक चलेगा, जबकि दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आयोजन के लिए 150×50 फुट का मंच तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 62 फुट होगी। उत्तराखंड के चार धाम की तर्ज पर तीन मंजिला भवन भी बनाया जाएगा। इसमें करीब 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।