उपायुक्त ने समाधान शिविरों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के निदान के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला मुख्यालय के साथ सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नागरिक साधारण कागज पर अपनी समस्या देकर विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का समाधान करा सकते हैं।
जिला मुख्यालय पर एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल और डीएसपी दलीप सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सांपला में एसडीएम अंकिता पुवार और महम में एसडीएम विपिन कुमार ने शिकायतें सुनी।
डीसी ने अधिकारियों को शिकायतकर्ता से संवाद कर कार्रवाई की जानकारी देने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Girish Saini

