शहरी स्थानीय निकाय आयुक्त व सचिव ने वीसी के माध्यम से की सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा
सीएम विंडो पोर्टल को गंभीरता से लें अधिकारी, नियमित करें अवलोकनः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीसी के उपरांत सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे ऑवरड्यू शिकायतों को तुरंत अंडरटेक करें। अधिकारी सीएम विंडो पोर्टल को गंभीरता से लें तथा नियमित रूप से इस पोर्टल का अवलोकन करें। सभी अधिकारी इस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही अंडरटेक करें तथा शिकायत के निपटारे की कार्रवाई शुरू करें।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों की पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए सीएम विंडो पोर्टल शुरू किया गया है। अधिकारी इस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत शिकायत को अंडरटेक करें और यदि यह शिकायत उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो तुरंत टिप्पणी दर्ज करें। विभाग से संबंधित शिकायत का निर्धारित अवधि में उचित समाधान करवाया जाये तथा कार्यवाही रिपोर्ट भी अपलोड की जाये।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समय-समय पर स्वयं सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कर रहे है। सरकार द्वारा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे बारे सख्त हिदायत जारी की गई है। इस दौरान सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, डीडीपीओ राजपाल चहल, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, दिनेश कुमार, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ बिजेंद्र हुड्डा, विंग कमांडर गौरिका सुहाग, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, अरुण कुमार, अंशुल कादयान, जगमाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
City Air News 


