गांव इस्माइला-9बी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला नगर योजनाकार, रोहतक कार्यालय द्वारा सांपला नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे तोड़-फोड़ अभियान के तहत गांव इस्माइला-9बी में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी जीवनभर की जमा पूंजी को अवैध निर्माणों अथवा डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें, क्योंकि इस प्रकार की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपनी पूंजी का निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को आकर आवश्यक पूछताछ कर लें। जिला नगर योजनाकार ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Girish Saini 

