बेटी के सम्मान में तीज समारोह, समाजसेवी पंकज ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

बेटी के सम्मान में तीज समारोह, समाजसेवी पंकज ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवक पंकज बल्हारा ने अपनी बेटी टिया की पहली तीज के अवसर पर एक भव्य कीर्तन एवं तीज समारोह आयोजित कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान हरियाणवी कलाकार सुलेखा ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

समारोह में महिलाओं व युवतियों को चूड़ियां, चुनरी और मेकअप सामग्री भेंट की गई। आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले को सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। किन्नर मोनी चौधरी ने समारोह में पहुंचकर टिया को आशीर्वाद दिया।

क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म और उनके उत्सव को सम्मान देने की ऐसी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। इस दौरान समाजसेवी सज्जन पाल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। ये समारोह ने बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच की छाप लोगों के दिलों पर छोड़ गया।