आउटडोर सीन वर्क में परखी जा रही सुपवा के एफटीवी छात्रों की प्रतिभा
चार दिवसीय ज्यूरी मूल्यांकन सत्र में फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञ दे रहे व्यावहारिक मार्गदर्शन
रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में एफटीवी के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के छात्रों के आउटडोर सीन वर्क का चार दिवसीय ज्यूरी मूल्यांकन सत्र चल रहा है। 21 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञ विद्यार्थियों के कोर्स वर्क और प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन कर रहे हैं।
एफसी महेश टीपी ने बताया कि छात्रों के तकनीकी और रचनात्मक कौशल को परखने के लिए सिनेमेटोग्राफी में अरुण वर्मा, निर्देशन में राजश्री, साउंड डिजाइन में मतीन अहमद, संपादन में शुभोदीप घोष और अभिनय में सविता को एक्सटर्नल ज्यूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आंतरिक ज्यूरी में निर्देशन के लिए मौली सेनापति, सिनेमेटोग्राफी के लिए जतिंदर शर्मा, साउंड डिजाइन के लिए देबाशीष रॉय और एक्टिंग के लिए दुष्यंत शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ज्यूरी सदस्य छात्रों द्वारा आउटडोर लोकेशन पर शूट किए गए दृश्यों में कैमरा फ्रेमिंग, लाइटिंग, पेसिंग, सिंक साउंड और अभिनय क्षमता का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं। साथ ही, छात्रों को फिल्म उद्योग के मौजूदा मानकों और व्यावहारिक चुनौतियों से जुड़े सुझाव भी दिए जा रहे हैं।

Girish Saini 

