स्वामी विवेकानंद के विचार एवं दर्शन आज भी प्रासंगिकः सुनित मुखर्जी
पत्रकारिता विभाग में विचार गोष्ठी आयोजित।
रोहतक, गिरीश सैनी। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा विश्व धर्म संसद (1983) में उनके कालजयी भाषण संबंधित वीडियो विद्यार्थियों को दिखाई गयी।
प्राध्यापक सुनित मुख़र्जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन तथा उनके योगदान बारे विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार एवं दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा कर्म से प्रेरणा लेकर समाज-राष्ट्र में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा जीवनी पर भी चर्चा की गई। उपस्थित जन ने सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक-राष्ट्रीय योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। विभागाध्यक्ष प्रो. गुलाब सिंह तथा प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार ने भी राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।
Girish Saini 

