सुपवा की टू शोर्स अब टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में

13 अक्टूबर को होगी स्क्रीनिंग, गरीब किसान परिवार के संघर्ष और विदेश जाने के सपनों की है कहानी

सुपवा की टू शोर्स अब टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म टू शोर्स अब टोरंटो के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया (आईएफएफएसए) में दिखाई जाएगी। 8 से 18 अक्टूबर तक चल रहे 15वें आईएफएफएसए में फिल्म की स्क्रीनिंग 13 अक्टूबर को होगी।

फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के एफसी महेश टीपी ने बताया कि फिल्म का लेखन और निर्देशन एक्टिंग कोर्स के सातवें सेमेस्टर के छात्र गौतम चौधरी ने किया है। फिल्म छात्रों के पाठ्यक्रम के तहत तैयार की गई है। इसकी कहानी गरीब किसान परिवार के संघर्ष और युवाओं के विदेश जाने के सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने की कोशिशों के परिवार और युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले असर को दिखाया गया है।

फिल्म में गौतम चौधरी, मिताली, दीप्ति अहलावत, कृष्ण मलिक और लक्ष्य सैनी ने अभिनय किया है। हर्षित ढल फोटोग्राफी निर्देशक, सुख बावा प्रोडक्शन डिजाइनर और यश चोपड़ा एडिटर रहे।

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने फिल्म के अंतरराष्ट्रीय चयन को विवि के लिए गौरव का विषय बताया।