अधीक्षक कर्मवीर 25 वर्ष से अधिक की सेवा उपरांत सेवानिवृत

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय ने दी भावभीनी विदाई।

अधीक्षक कर्मवीर 25 वर्ष से अधिक की सेवा उपरांत सेवानिवृत

रोहतक, गिरीश सैनी। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत कर्मवीर 25 वर्ष से अधिक की सेवा उपरांत सेवानिवृत हो गए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी, आरपीएलओ पारूलता एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी।

डीआईपीआरओ संजीव सैनी ने सेवानिवृत अधीक्षक कर्मवीर के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे समाज व परिवार के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। आरपीएलओ पारूलता ने अधीक्षक की सेवाओं का उल्लेख किया। इस दौरान सेवानिवृत अधीक्षक के परिजन, आरपीएलओ कार्यालय के अधीक्षक कुलदीप राठी सहित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ व आरपीएलओ का स्टाफ मौजूद रहा।