एक्सेल के साथ एआई टूल्स सीखेंगे विद्यार्थी, हिंदू कॉलेज में 45 दिन का कोर्स शुरू
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्रबंधन एवं कंप्यूटर विभाग के तत्वावधान में 45 दिवसीय एडवांस एक्सेल विद एआई टूल्स सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ हुआ। सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि बदलते रोजगार परिदृश्य में एक्सेल और एआई टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कंप्यूटर विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा चावला ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के उद्देश्यों और उपयोगिता की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ मुकेश जुनेजा ने एक्सेल और एआई आधारित उपकरणों के वर्तमान उपयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इन तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. रीना कत्याल, डॉ. नीतू अनेजा, डॉ. निधि, प्रीति यादव, मधु विज, अंकिता, लक्ष्या, रिया, प्रवेश और प्रवीन मौजूद रहे।

Girish Saini 

