छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
हिसार, गिरीश सैनी। नेशनल आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, बरवाला में छात्राओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। एसपी कार्यालय से सब-इंस्पेक्टर ममता ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
मुख्य वक्ता ममता ने छात्राओं को समर्पित महिला पुलिस टीम, हिसार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के दबाव, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, उसकी रिपोर्ट करने तथा उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जागरूक किया।
इस दौरान शल्य क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 50 मरीजों को परामर्श दिया गया। इस शिविर में डॉ. रंजीत सोलंकर, डॉ. दीक्षा परमार व डॉ. अमन ने अपनी सेवाएं प्रदान की। अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रीति ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Girish Saini 

