स्मार्ट एनर्जी मीटर प्रशिक्षण कोर्स के विद्यार्थियों को मिली ट्रेनिंग किट

स्मार्ट एनर्जी मीटर प्रशिक्षण कोर्स के विद्यार्थियों को मिली ट्रेनिंग किट

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत जूनियर टेक्नीशियन (स्मार्ट एनर्जी मीटर) कोर्स के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग किट वितरित की गई।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को एनएसक्यूएफ लेवल-4 का मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इस कोर्स को करने के बाद उन्हें स्मार्ट एनर्जी मीटर एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ये प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है तथा विद्यार्थियों को 200 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपंड भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल को निखारने और करियर में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान अनिला बठला, डॉ. सनी कपूर तथा प्रोटाटेक ट्रेनिंग पार्टनर की ओर से रोहित और वीरेंद्र मौजूद रहे।