दोआबा कालेज के कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों का जीएनडीयू में बढ़िया प्रदर्शन

दोआबा कालेज के कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों का जीएनडीयू में बढ़िया प्रदर्शन
दोआबा कालेज में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व प्राध्यापकगण ।

जालन्धर, 24 अगस्त, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के कॉमर्स एवं बिजनैस मैनेजमैंट विभाग की बी.कॉम समैस्टर 2 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटीयों की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया । 
विद्यार्थी मनप्रीत कौर ने बी.कॉम  समैस्टर-2 की जीएनडीयू की परीक्षा में 8वां स्थान प्राप्त किया और वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी मेहक ने बी.कॉम समैस्टर-2 की जीएनडीयू की परीक्षा में 56वां स्थान प्राप्त किया । 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. नरेश मल्हौत्रा-विभागाध्यक्ष, प्रो. गरिमा चौढ़ा व प्रो. सुरजीत कौर ने इन मेधावी विद्यार्थियों को और इनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी ।