आईएचएम में वाइन की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थी
रोहतक, गिरीश सैनी। तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में टल्लीहो बेवरेज अकादमी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वाइन पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को फूड एंड बेवरेज क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी और पेशेवर कौशल से परिचित कराना था।
आईएचएम व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि प्रशिक्षक साची लांबा और अंकित भाटिया ने विद्यार्थियों को वाइन के विभिन्न प्रकारों, स्वाद, सुगंध, विशेषताओं और सर्विंग तकनीकों की जानकारी दी। कार्यशाला में वाइन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को भी समझाया गया।
कार्यशाला में 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें उद्योग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विकास देशवाल ने कहा कि ऐसी विशेषज्ञ कार्यशालाएं विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के अनुरूप पेशेवर कौशल विकसित करने का अवसर देती हैं।
आईएचएम के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और दक्षता बढ़ती है। कार्यशाला प्रभारी सहायक व्याख्याता तरुण हुड्डा ने प्रशिक्षकों और अकादमी की टीम का आभार जताया।

Girish Saini

