पंचकमल में जनसुनवाई की जिम्मेदारी संभाली, प्रदेश मंत्री शर्मा का अभिनंदन
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा हरियाणा ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और उनकी सुविधा के लिए पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की जनसुनवाई व्यवस्था शुरू की है। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा ने पंचकमल में जनसुनवाई की जिम्मेदारी संभाली।
इस मौके पर रोहतक से जिला समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने पंचकमल पहुंचकर नागेंद्र शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यालय सचिव हरिप्रकाश यादव, बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, अंकित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
हरिओम मित्तल भाली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की यह पहल कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में अनावश्यक भागदौड़ से राहत देगी। जनसुनवाई के माध्यम से उनके जायज कार्यों को उचित स्तर तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान और सुविधा संगठन की प्राथमिकता है।

Girish Saini 

