ड्रोन एवं जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ड्रोन एवं जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल तथा कंप्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ड्रोन एवं जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती हुई तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रश्मि छाबड़ा ने किया। उन्होंने आधुनिक तकनीकी ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। बतौर वक्ता, डॉ. अमरजीत सिंह रंधावा, अजय पूनिया व हिमांशी बत्रा ने ड्रोन संचालन, जियोस्पेशियल तकनीकों के विभिन्न उपयोगों एवं इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. पूजा चावला ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. दीप्ति शर्मा, लक्ष्या, कीर्ति, अंकिता, मधु एवं प्रीति सहित अन्य मौजूद रहे।