ओरल हाइजीन व ओरल कैंसर पर विशेष व्याख्यान आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग में आईईसी गतिविधि के तहत ओरल हाइजीन और ओरल कैंसर विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल, रोहतक के डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. विश्व दीपक व डॉ. विशाल मोंगिया ने विद्यार्थियों को मौखिक स्वच्छता और कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी।
वक्ताओं ने दैनिक ओरल केयर, नियमित जांच, प्रारंभिक पहचान और हानिकारक आदतों से बचने पर जोर दिया। साथ ही तनाव मुक्त जीवनशैली को भी आवश्यक बताया गया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता यादव ने किया। इस दौरान प्राध्यापक प्रो. हरिओम, प्रो. प्रीति बूरा दून, प्रो. राजेश कुमार मलिक, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. कोमल जाखड़ सहित अन्य शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

