तपती गर्मी में पसीना बहा रहे श्रमिकों के लिए छांव लेकर आए समाजसेवी पंकज बलहारा
रोहतक, गिरीश सैनी। आजकल तपती गर्मी से समाज का हर वर्ग बेहाल है, लेकिन ऐसी भीषण गर्मी में मजदूरी करने वाले श्रमिक तबके को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस वर्ग को तपती गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी पंकज बलहारा ने श्रमिकों को परने वितरित करने की मुहिम शुरू की है।
पीबी-7 ग्रुप ऑफ बिल्डर के निदेशक पंकज बलहारा ने बताया कि तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में काम करने वाले मजदूरों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया। उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंद मजदूरों को परने वितरित करने का कार्य लगातार जारी रखेंगे। श्रमिकों ने इस पहल के लिए समाजसेवी पंकज बलहारा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

Girish Saini 

