सावन के दूसरे सोमवार पर समाजसेवी जैन ने किया रुद्राभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार पर समाजसेवी जैन ने किया रुद्राभिषेक

रोहतक, गिरीश सैनी। सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर समाजसेवी राजेश जैन ने अपनी धर्मपत्नी संध्या जैन एवं पुत्रवधू समृद्धि जैन के साथ स्थानीय डेरा बाबा बालक पुरी स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।

महामंडलेश्वर करण पुरी के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न अनुष्ठान के दौरान उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। राजेश जैन ने कहा कि सावन भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष महीना है। इस दौरान सन्नी निझावन, लाला पुरी, राजीव जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।