सेवा संकल्प अभियान के तहत काहनौर में सेवा सेतु शिविर
पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान से बिजली-पानी तक सेवाएं एक छत के नीचे
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतक खंड के गांव काहनौर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 15 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई और कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के जरिए प्रशासन गांवों के द्वार तक पहुंच रहा है।
शिविर में पीपीपी में आय सत्यापन व त्रुटि सुधार, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बिजली, पानी और राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। किसानों व ग्रामीणों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेणु ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान सरपंच नवीन, पूर्व सरपंच अमित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini

