सेवा संकल्प अभियान: 796 स्कूलों में 14,910 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 796 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला और भाषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 14,910 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सेवा भावना को अभिव्यक्त किया।
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 796 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला और भाषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 14,910 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सेवा भावना को अभिव्यक्त किया।
रोहतक व कलानौर में भाषण तथा सांपला, महम और लाखन माजरा में चित्रकला गतिविधियां आयोजित हुईं। भाषण में विद्यार्थियों ने अपने विचार और अभिव्यक्ति कौशल प्रस्तुत किए, जबकि चित्रकला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को रंगों में उकेरा।
गतिविधियों के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) तथा पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशासन ने अभियान में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों और सहयोगी सदस्यों का आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने में सहायक हैं।

Girish Saini 

