वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बंसल का दूसरी बार भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय बंसल को लगातार दूसरी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर सैनी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनका पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया।
सैनी धर्मशाला सुखपुरा के प्रधान तथा सैनी कॉलेज (को-एड), रोहतक की प्रबंधन समिति के महासचिव एडवोकेट प्रदीप सैनी के नेतृत्व में युवाओं ने अजय बंसल से भेंट कर उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। युवा भाजपा नेता, एडवोकेट प्रदीप सैनी ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बंसल का पूरा परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी संगठन के प्रति समर्पित रहा है। उनके कोषाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान हुए लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार गठित की है। उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाना उनकी कर्तव्य निष्ठा, पार्टी के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार आम जन के कल्याण, विकास व पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस दौरान जय भगवान, धीरज सैनी, अमरजीत सहित अन्य गणमान्य जन ने उन्हें दोबारा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Girish Saini 

