स्कूली विद्यार्थियों ने जाना पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं बारे

स्कूली विद्यार्थियों ने जाना पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं बारे

रोहतक, गिरीश सैनी। तिलयार स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (एसआईएचएम) में शुक्रवार को जाट स्कूल रोहतक के 50 विद्यार्थियों के दल ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह जानकारी देते हुए संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में मौजूद अपार कैरियर संभावनाओं के बारे में बताया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों जैसे फ्रंट ऑफिस, किचन, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस आदि के बारे में भी जाना। 
सहायक व्याख्याता तरुण हुड्डा ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब डे ने यहां उपलब्ध कोर्स करने के बाद मौजूद करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे जाट स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र तोमर, रेखा मलिक ने इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए संस्थान के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। (16/02/2024)