रजनीश धीमान का संजीव धीमान द्वारा सिरोपा डाल कर स्वागत 

रजनीश धीमान का संजीव धीमान द्वारा सिरोपा डाल कर स्वागत 

लुधियाना: भाजपा (ओबीसी मोर्चा) के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व मोगा के प्रभारी संजीव धीमान के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान का पहुंचने पर संजीव धीमान द्वारा सिरोपा डाल कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रजनीश धीमान ने कहा की पार्टी में हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार जिमेदारी देगी। हर कार्यकर्ता आने वाले चुनावों की तयारी के लिए अभी से दिन रात एक करके मोदी सरकार की उपलब्धियां को घर-घर पहुचाएं। पंजाब सरकार की नाकामियों को उजागर कर जनता को जागरूक करें। 
संजीव धीमान ने कहा कि भाजपा में ही ये संभव है की एक वार्ड का कार्यकर्ता अपनी योग्यता का परिचय देते हुए वार्ड अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक बन सकता है।  इस अवसर पर गुरदीप सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह मोनू, सुखजीव सिंह बेदी, शुभम धीमान व  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।