साहूकार सिंह रावत की नई पुस्तक ‘सरस रामलीला’ का विमोचन; नई पीढ़ी को सही मार्ग दिखाना ही था मुख्य उद्देश्य

साहूकार सिंह रावत की नई पुस्तक ‘सरस रामलीला’ का विमोचन; नई पीढ़ी को सही मार्ग दिखाना ही था मुख्य उद्देश्य

चण्डीगढ़: सेक्टर 7 स्थित गढ़वाल भ्रातृ रामलीला मण्डल में रामलीला के पावन अवसर पर साहूकार सिंह रावत द्वारा रचित हिंदी पुस्तक ‘सरस रामलीला’ का विमोचन किया गया। साहूकार सिंह वर्ष 1977 से गढ़वाल भ्रातृ रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य हैं। वह पिछले 50 वर्षों से रामलीला के लगभग सभी पात्रों का अभिनय करते आ रहे हैं और पिछले 10 वर्षों से लगातार रामलीला में निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर साहूकार सिंह रावत अपनी धर्मपत्नी सरोजनी देवी के साथ मंच पर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का मुख्य आधार गोस्वामी तुलसीदास जी कृत 'श्री रामचरितमानस' है। लेखक का मुख्य उद्देश्य आज की दिशाहीन और भटकी हुई नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के चरित्र के माध्यम से सही मार्ग दिखाना और समाज में एक सकारात्मक संदेश देना है।
पुस्तक विमोचन के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप संधू उपस्थित रहे। उनके साथ ही सलाहकार जगदीश पुण्डीर, चेयरमैन अमित गोयल, प्रधान कुंदनलाल उनियाल, उपप्रधान धीरज राणा, महासचिव जगदीश गोदियाल, सचिव कुंवर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीन रमोला, डायरेक्टर गुरुदयाल बंगारी व  मनोरथ जोशी, म्यूजिक डायरेक्टर पुष्कर सिंह बिष्ट, वेष-भूषा निर्देशक नरेंद्र सिंह बिष्ट, समाजसेवी प्रकाश गुसांई, अध्यक्ष अनु रता सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।