मध्यप्रदेश के साहित्यकार मधुर कुलश्रेष्ठ दम्पति डा.धीर से मिलने आए

मध्यप्रदेश के साहित्यकार मधुर कुलश्रेष्ठ दम्पति डा.धीर से मिलने आए
जवाहर धीर को अपनी पुस्तक भेंट करते हुए नीलम कुलश्रेष्ठ।साथ हैं मधुर कुलश्रेष्ठ,अजय शर्मा, दिलीप कुमार पाण्डेय और विनोद कुमार शर्मा।

फगवाड़ा: मध्य प्रदेश के गुना शहर से प्रसिद्ध साहित्यकार अनेकों पुस्तकों के लेखक मधुर कुलश्रेष्ठ अपनी धर्मपत्नी लेखिका नीलम कुलश्रेष्ठ के साथ फगवाड़ा पधारे जहां उन्होंने दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ जवाहर धीर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। 
इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के शिरोमणि साहित्यकार डॉ अजय शर्मा, एलपीयू के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा तथा स्थानीय कवि दिलीप कुमार पाण्डेय भी थे। उन्होंने बातचीत में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पंजाब में हिंदी में लिखने वाले‌ कवि, उपन्यासकार,कहानीकार और अन्य विधाओं के रचनाकार काफी संख्या में हैं।एक अहिंदी भाषी प्रदेश होने के बावजूद यहां हिंदी भाषा फल-फूल रही है।
मधुर कुलश्रेष्ठ ने इस मौके पर डा.धीर को अपना उपन्यास अदृश्य तथा नीलम कुलश्रेष्ठ ने अपना गीत-संग्रह उठे कलम जब मेरे कर में भेंट की जबकि डा.जवाहर धीर ने उन्हें डा. धर्म पाल साहिल द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्पादित ग्रंथ डा.जवाहर धीर: साहित्य गगन का ध्रुवतारा भेंट की।