रोटरी क्लब ने रंगारंग प्रस्तुतियों, आतिशबाजी के साथ मनाया दीप महोत्सव
रोहतक, गिरीश सैनी। दीपावली के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रोहतक उड़ान के प्रथम इंस्टॉलेशन समारोह में समाजसेवी राजेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में प्रवीण कुमार गुप्ता को क्लब का चार्टर्ड अध्यक्ष नियुक्त कर कॉलर व पिन पहनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डीजे, लकी ड्रॉ और आकर्षक आतिशबाजी ने उत्सव का उल्लास बढ़ाया। क्लब सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Girish Saini

