भगत सिंह की जयंती पर गूंजे क्रांतिकारी गीत
रोहतक, गिरीश सैनी। डॉ हेडगेवार स्मारक सोसाइटी द्वारा हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित माधव कुंज में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समिति सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है जैसे क्रांतिकारी गीत गूंजे।

Girish Saini 

