सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान की रीढ़ः कुलपति डॉ अग्रवाल

यूएचएसआर में दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान की रीढ़ः कुलपति डॉ अग्रवाल

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि में बुधवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीनियर नर्सिंग अफसर शकुंतला और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेमो देवी को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक हर व्यक्ति की भूमिका संस्थान के संचालन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्षों की सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने दोनों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।

पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल ने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन ही कर्मचारी की वास्तविक पूंजी है। डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम.जी. वशिष्ठ ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है।

इस दौरान डीन डॉ. अशोक चौहान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सविता सिंघल, पीजीआईडीएस प्राचार्या डॉ. मनु राठी व जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ बी.सी. सहित अधिकारी, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे।