शोधार्थी मोनिका के शोध पत्र को मिला सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र का अवार्ड
जीजेयू के 12 शोधार्थियों ने आईआईएम काशीपुर में कॉन्फ्रेंस में लिया भाग।
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) के 12 शोधार्थियों ने आईआईएम काशीपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और दस शोध पत्र प्रस्तुत किए। शोधार्थी मोनिका अल्हान के शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र घोषित किया गया। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले शोधार्थियों ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मुलाकात की। इस दौरान एसएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस उपलब्धि के लिए विभाग तथा शोधार्थियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट शोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शोध समाज उपयोगी होना चाहिए।
एचएसबी के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि एक माह की अवधि में ही मोनिका का शोधपत्र दूसरी बार श्रेष्ठ शोध पत्र घोषित किया गया है। कॉन्फ्रेंस में शोधार्थियों ने मेटावर्स और अन्य उभरती तकनीकों जैसे समकालीन विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए और अन्य प्रतियोगियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद कर नई-नई तकनीकों और शोध पद्धतियों को भी सीखा।
Girish Saini 

