एमडीयू में प्रोजेक्ट फेलो की भर्ती, 22 अक्टूबर को इंटरव्यू
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के वाणिज्य विभाग में हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल की शोध परियोजना के तहत प्रोजेक्ट फेलो के एक पद पर भर्ती के लिए 22 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू दोपहर 12 बजे वाणिज्य विभाग में आयोजित किया जाएगा।
प्रधान अन्वेषक प्रो. सीमा राठी ने बताया कि शोध परियोजना का विषय हरियाणा में पशुधन प्रबंधन संबंधी मुद्दे और ग्रामीण आबादी की आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य स्थिति पर इसका प्रभाव है। अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एम.कॉम. की डिग्री होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थी को छह माह तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह फेलोशिप मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी सीवी व शोध अनुभव सहित विवरण ई-मेल कर सकते हैं। इंटरव्यू में मूल दस्तावेज व स्वप्रमाणित प्रतियां लाना अनिवार्य है।

Girish Saini

