सनातन धर्म की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी: कैबिनेट मंत्री बेदी

सनातन धर्म की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी: कैबिनेट मंत्री बेदी

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को रोहतक में अखंड हरी धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्ण व शिव की इस भूमि पर गाय का खून नहीं बहाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ संरक्षण व गौ संवर्धन के लिए राज्य सरकार ने कानून बनाए हैं। देश की पुरातन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है।

बतौर विशिष्ट अतिथि, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से आज पूरी दुनिया में सनातन व भगवा की गूंज है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत के राष्ट्रीय चरित्र का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी रक्षा करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। 

इस मौक़े पर मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की नींव रखी गई और लोगों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, स्वामी अद्भुतानंद, महंत ब्रह्मृषि श्रीनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।