सीएम नायब सिंह सैनी की व्यस्तता के चलते 27 मार्च को महम में प्रस्तावित विकास रैली टली
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 27 मार्च को महम अनाज मंडी में प्रस्तावित -महम चौबीसी विकास रैली फिलहाल स्थगित कर दी गई है। सीएम के व्यस्त कार्यक्रमों और समय की कमी के कारण ये निर्णय लिया गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी के अत्यधिक व्यस्त शेड्यूल के चलते फिलहाल रैली को टाला गया है। जल्द ही रैली की आगामी तिथि सार्वजनिक की जाएगी।

Girish Saini 

