प्रो. विनीत सिंगला ने संभाला कंप्यूटर सेंटर का प्रभार

प्रो. विनीत सिंगला ने संभाला कंप्यूटर सेंटर का प्रभार

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत कुमार सिंगला को विवि कंप्यूटर सेंटर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से वर्तमान दायित्वों के साथ दी गई है। प्रो. सिंगला ने मंगलवार को कार्यभार संभालते हुए तकनीकी एवं डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुगम और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। शिक्षकों व स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी।