एथलेटिक मीट में प्रिया-रक्षित बने बेस्ट एथलीट
सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में आयोजित 9वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में सीडीएलयू सिरसा के सेवानिवृत्त प्रो. शमशेर सिंह जंग बहादुर ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रिया प्रथम, करुणा द्वितीय और कुसुम तृतीय रहीं। 400 मीटर में प्रिया ने पहला, सुमन ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अंजलि प्रथम, स्नेह द्वितीय और हिना तृतीय रहीं।
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में रक्षित प्रथम, तनिष द्वितीय और योगेश तृतीय रहे। भाला फेंक में दीपक प्रथम, अनूप द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। लंबी कूद में रक्षित प्रथम, कार्तिक द्वितीय और दीपक तृतीय रहे।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: 1500, 1000 और 750 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रिया और रक्षित को बेस्ट एथलीट चुना गया और 2500 रुपये दिए गए। प्राचार्य व मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Girish Saini

